महाराष्ट्र में आए 3 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 50 मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

महाराष्ट्र में आए 3 हजार से ज्यादा कोरोना केस, 50 मौतें हुईं, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 82,579,768 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,818,849 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 247220 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 9927310 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 149435 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 10,323,965 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 18,177 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 217 लोगों की मौत भी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटों में 20,923 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 96.16 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 2.39 फीसदी है। मृत्यु दर 1.45 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी से कम है। 02 जनवरी को 9,58,125 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 17,48,99,783 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में  महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,218 नए मामले सामने आए हैं और वहीं इस महामारी से 51 लोगों की मौत हो गयी। साथ ही बीते 24 घंटे में 2,110 लोग ठीक हुए हैं। वहीं मुंबई में संक्रमण के 593 नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,94,660 हो गई। वहीं संक्रमण के कारण सात और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 11,132 हो गई है।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और केरल में सबसे ज्यादा रिकवरी हुई है। कुल रिकवरी के 52 फीसदी मामले इन्हीं पांच राज्यों में है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

3194

872545

7111

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

48

4837

62

अरुणाचल प्रदेश

95

16576

56

असम

3166

212072

1051

बिहार

4792

246389

1403

चंडीगढ़

320

19226

319

छत्तीसगढ़

10517

267751

3386

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

11

3365

2

दिल्ली

5342

610535

10571

गोवा

921

49570

739

गुजरात 

9477

232722

4314

हरियाणा

3124

256811

2915

हिमाचल प्रदेश 

2202

52479

938

जम्मू एंड कश्मीर 

2999

116587

1885

झारखंड

1624

112734

1034

कर्नाटक

10853

898176

12099

केरल

65560

702576

3116

लद्दाख

260

9163

127

मध्य प्रदेश 

9089

230586

3627

महाराष्ट्र 

54288

1834935

49631

मणिपुर

1104

26782

357

मेघालय

136

13173

139

मिजोरम

104

4111

8

नागालैंड

186

11664

79

ओडिशा

2272

325965

1880

पुडुचेरी

346

37195

633

पंजाब

3429

158219

5364

राजस्थान

8795

297819

2705

सिक्किम

530

5252

129

तमिलनाडु

8272

799427

12146

तेलांगना

5388

280565

1549

त्रिपुरा

88

32809

385

उत्तराखंड

4364

85658

1522

उत्तर प्रदेश 

13316

565731

8387

वेस्ट बंगाल

11008

533305

9766

भारत में कुल मामले

247220

9927310

149435


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।